कुंदा में अबुवा आवास और पीएम आवास के लाभुकों को नहीं मिली राशि
हिन्दुस्तान, चतरा
कुंदा प्रखंड क्षेत्र में अबुवा आवास निर्माण कार्य अधूरा है, क्योंकि लाभुकों को तीसरी और चौथी किस्त की राशि पिछले 11 महीनों से नहीं मिली है। निर्माण कार्य रुका हुआ है और लाभुक परेशान हैं। राज्य सरकार ने गरीबों को पक्का घर देने का वादा किया था, लेकिन अब यह योजना ठप पड़ी है।

कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा प्रखंड क्षेत्र में लगभग सैकड़ो अबुवा आवास का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। लाभुकों का कहना है कि तीसरी व चौथी किस्त की राशि लगभग 11 महीने से उन्हें नहीं मिल पाया है। इस कारण उनका निर्माण कार्य रुका हुआ है और वे परेशान हैं। लाभुको ने बताया कि उन्होंने मिट्टी का घर तोड़कर आवास का निर्माण शुरू किया था, लेकिन राशि के अभाव में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। वे अब कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने अबुवा आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का घर देने का वादा किया था, लेकिन राशि के अभाव में यह योजना ठप पड़ गई है।


