रामपुर में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, सात को डूबने से बचाया

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

सैदनगर में खौद थूनापुर मार्ग पर अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। राहगीरों ने डूबते लोगों को देखा और बचाने के लिए नहर में कूद पड़े। इस हादसे में महिला और बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रामपुर में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, सात को डूबने से बचाया

सैदनगर(रामपुर)। खौद थूनापुर मार्ग पर सवारी से भारी अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। राहगीरों ने सवारियों को डूबते देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में तमाम लोग डूबतो को बचाने के लिए नहर में कूद गए। हादसे में महिला बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तीन की हालत नाजुक बनी है। हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद थूनापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह को हुआ। मुरादाबाद के थाना भोजपुर निवासी मोवीन अपने परिवार के साथ अर्टिगा गाड़ी से भटपुरा थाना केमरी मेहंदी देखने के लिए जा रहे हैं।

खंडिया पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने सवारियों को डूबते देखा तो उनके होश उड़ गए। कई राहगीर डूबते लोगों को बचाने के लिए नहर में कूद गए। कर में फंसे मोबीन, मोनिश, रुखसाना, हाशमी, हसीना, महमूद, जोरान को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर महिला बच्चे समेत तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया घायलों को इलाज के लिए भेजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।