कैंट स्टेशन पर लावारिस मिली शराब की खेप

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 6-7 पर एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला। जांच में 12.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 13,120 रुपए है। जीआरपी और आरपीएफ ने मामले में कार्रवाई की है और शराब जब्त कर ली है। अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही चल रही है।

कैंट स्टेशन पर लावारिस मिली शराब की खेप

वाराणसी। कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफ़ॉर्म नम्बर 6-7 के लोहता छोर पर बुधवार को एक ट्रॉली बैग लावारिस मिला। आरपीएफ और सीआईबी की तलाशी में अंदर से 12.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर के अनुसार कुल शराब की कीमत 13 हजार 120 रुपए आंकी जा रही है। माल जब्त कर लिया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में जीआरपी के उपनिरीक्षक राजबहादुर, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, आरपीएफ के एसएसआई शिव कुमार, सीआईबी के कांस्टेबल सतीश यादव सहित अन्य शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकैंट स्टेशन पर लावारिस मिली शराब की खेप