यूनानी मेडिकल कॉलेज में स्टाफ तैनाती का इंतजार

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

हजियापुर में नए यूनानी मेडिकल कॉलेज के लिए अब तक स्टाफ की स्वीकृति नहीं मिली है। ओपीडी का संचालन पिछले एक महीने से चल रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समस्याओं का समाधान करना है। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को भी यहां शिफ्ट किया जा रहा है।

यूनानी मेडिकल कॉलेज में स्टाफ तैनाती का इंतजार

हजियापुर में बनकर तैयार हुए यूनानी मेडिकल कॉलेज के लिए अब तक शासन स्तर से स्टाफ की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। स्टाफ की स्वीकृति मिलने के बाद यहां डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती होगी। लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की तरफ से बीते एक माह से यहां ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। यूनानी चिकित्सा विभाग की तरफ से दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से डॉक्टर और स्टाफ को यहां संबद्ध किया गया है। करीब एक महीने से चल रही ओपीडी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है साथ ही ओपीडी संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं को जानना और उनका निराकरण करना है।

मेडिकल कॉलेज में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को भी शिफ्ट करने की कवायद चल रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें