ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशइस मामले में अगले 8 साल में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

इस मामले में अगले 8 साल में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक साल 2050 तक दुनिया की आबादी 2 बिलियन बढ़ जाएगी। जिसके बाद यह आंकड़ा 7.7 बिलियन से बढ़कर 9.7 बिलियन हो जाएगी। जबकि, वर्तमान सदी के...

इस मामले में अगले 8 साल में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत
हिटी,नई दिल्ली।Tue, 18 Jun 2019 04:15 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक साल 2050 तक दुनिया की आबादी 2 बिलियन बढ़ जाएगी। जिसके बाद यह आंकड़ा 7.7 बिलियन से बढ़कर 9.7 बिलियन हो जाएगी। जबकि, वर्तमान सदी के आखिर में दुनिया की आबादी करीब 11 बिलियन के आंकड़े को छू जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के जनसंख्या खंड की ओर से प्रकाशित ‘द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019 : हाईलाइट्स’ शीर्षक वाली अध्यन रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले आठ वर्षों में भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया की आबादी मौजूदा सदी के अंत तक अपने शीर्ष पर पहुंच सकती है, जो लगभग 11 अरब के स्तर पर हो सकती है।

जबकि, वैश्विक प्रजनन दर 1990 में 3.2 प्रति महिला से घटकर 2019 में 2.5 हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दर साल 2050 तक कम होकर 2.2 प्रति महिला हो जाएगी।

नए आबादी अनुमान में संकेत दिया गया है कि अब से और 2050 के बीच अनुमानित वैश्विक जनसंख्या वृद्धि का आधा से अधिक नौ देशों में होगी। इनमें भारत, नाईजीरिया, पाकिस्तान, कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका शामिल हैं। इन देशों को अपेक्षित जनसंख्या वृद्धि के घटते क्रम में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: दुनिया में 'कम' लेकिन नए परमाणु हथियार, भारत से आगे निकला पाकिस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें