दुनिया में बढ़ी गरीबों की संख्या, भारत में घटी: रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यूएन की रिपोर्ट 2010 के बाद पहली बार बढ़ा गरीबों की तादाद बढ़ी बीते एक

दुनिया में बढ़ी गरीबों की संख्या, भारत में घटी: रिपोर्ट

यूएन की रिपोर्ट 2010 के बाद पहली बार बढ़ा गरीबों की तादाद बढ़ी

बीते एक साल में अत्यधिक गरीबी में 5.15 करोड़ लोग पहुंचे

दुनियाभर में गरीबी का बढ़ता संकट

वाशिंगटन, एजेंसी। दुनियाभर में 2010 के बाद पहली बार बहुआयामी गरीबी में जीनेवाले लोगों की संख्या बढ़ी है। हालांकि भारत ने इसी दौर में गरीबी उन्मूलन में बड़ा सुधार दर्ज किया है। भारत ने बीते करीब डेढ़ दशक में अपने करीब 41.5 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और 'ऑक्सफोर्ड पोवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव द्वारा जारी बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2026 की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में वर्ष 2010 में सूचकांक की शुरुआत के बाद पहली बार दुनिया में अत्यधिक गरीबी में रहने वाले लोगों की कुल संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

अब 1.2 अरब लोग अत्यधिक गरीबी में जी रहे

दुनिया भर में बहुआयामी गरीबी में जीने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1.2 अरब हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में 5.15 करोड़ अधिक लोग अत्यधिक गरीबी के दायरे में आए हैं। अत्यधिक गरीबी का सामना कर रहे कुल 1.2 अरब लोगों में से 50% से अधिक बच्चे हैं।

यूएनडीपी के प्रशासक अलेक्जेंडर डी क्रू ने कहा कि यह वृद्धि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है। भूख, स्कूल न जा पाना, साफ पानी और बिजली के अभाव जैसी जुड़ी समस्याएं जीवन को कठिन बना रही हैं।

गरीबी बढ़ने के कारण

गरीबी बढ़ने का कारण जनसंख्या

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस वृद्धि का एक बड़ा कारण कुछ देशों में तेजी से बढ़ती आबादी है। अंगोला और जाम्बिया में गरीबी की दर में गिरावट आई, लेकिन तेजी से बढ़ी आबादी के कारण गरीब लोगों की कुल संख्या बढ़ गई। हालांकि, रिपोर्ट में शामिल 108 विकासशील देशों में से केवल 13 देशों का ही नया डेटा इस वर्ष उपलब्ध हो पाया था।

भारत में गरीबी उन्मूलन की प्रगति

भारत ने गरीबी कम करने में बड़ी सफलता

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और सबसे अधिक आबादी वाले देशों में, भारत का एमपीआई 2005-06 से 2019-21 के दौरान 0.283 से घटकर 0.069 हो गया, और इस दौरान गरीबी की दर 55.1 प्रतिशत से घटकर 16.4 प्रतिशत रह गई। भारत का स्कोर 0.283 से घटकर 0.069 होना यह दर्शाता है कि भारत में न केवल गरीबों की संख्या घटी है, बल्कि जो लोग गरीब बचे हैं उनके जीवन की स्थिति में भी सुधार हुआ है।

33 और देशों ने भी गरीबी कम की

गरीबी में रहने वाले लोगों की कुल संख्या भले ही बढ़ी है लगभग 33 देशों ने पिछले 15 वर्षों में गरीबी में रहने वाले अपने लोगों के प्रतिशत को आधा कर दिया है। इनमें सब-सहारा अफ्रीका के छह देश शामिल थे। यूएनडीपी ने कहा कि सबसे तेजी से तरक्की करने वाले देशों में चीन और वियतनाम शामिल है। पिछले साल की तरह, रिपोर्ट में पाया गया कि सबसे गरीब लोगों की बड़ी संख्या सब-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया में है। मिस्र, नेपाल और तजाकिस्तान में गरीबी की दर और गरीब लोगों की कुल संख्या दोनों में कमी आई है।

गरीबी मापने के मानक और आंकड़े

इन पैमानों पर मापी जाती है बहुआयामी गरीबी

इस इंडेक्स में केवल आय को नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाओं जैसे पक्का मकान, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन, भोजन, पोषण और शिक्षा के अभाव को मापा जाता है।

बहुआयामी गरीबी सूचकांक में भारत की स्थिति

वर्ष गरीबी में जी रहे लोगों की संख्या प्रतिशत

2005-06 64.59करोड़ 55.1%

2019-21 23.78 करोड़ 16.4%

दुनियाभर में बहुआयामी गरीबी में जी रहे लोग

2026: 1.2 अरब

2025: 1.1 अरब

एक साल में वृद्धि: 5.15 करोड़

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में कितने लोग बहुआयामी गरीबी में जी रहे हैं?−
रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में 1.2 अरब लोग बहुआयामी गरीबी में जी रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुनिया में बढ़ी गरीबों की संख्या, भारत में घटी: रिपोर्ट