भारत से उठी आवाज दुनिया का संकल्प बनी: अतुल
संयुक्त राष्ट्र ने बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस के लिए 27 नवम्बर का दिन चुना। कालाकांकर में संवाद सामाजिक संस्थान के निदेशक अतुल तिवारी ने बताया कि भारत सरकार ने 2024 में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। यह सभी के लिए गर्व का विषय है।

कुंडा, संवाददाता। संयुक्त राष्ट्र ने बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस के लिए 27 नवम्बर का दिन चुना। गर्व है कि भारत से उठी आवाज आज पूरे विश्व का संकल्प बन गई है। यह बातें कालाकांकर के रामपुर गडौली में आयोजित कार्यक्रम में संवाद सामाजिक संस्थान के निदेशक अतुल तिवारी ने कही। उन्होंने कहा 27 नवम्बर 2024 को भारत सरकार ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जैसे नागरिक समाज संगठनों को साथ लेकर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी। अतुल ने कहा उन्हें खुशी इस बात की है कि उनके प्रयासों को वैश्विक मान्यता मिली। पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस के लिए 27 नवम्बर की तारीख तय की है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की घोषणा ने हमें गौरव दिया है। हमारी जिम्मेदारी है कि दुनिया के हर बच्चे को बाल विवाह मुक्त बचपन मिले। इस मौके पर संवाद के अध्यक्ष राम बदन शुक्ल, धर्मराज सरोज, राकेश कुमार मौर्य, सुषमा देवी, सुनीता देवी, वंदना मौर्या, शालिनी पाण्डेय, अनीता देवी, प्रमिला, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।


