ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशउमा भारती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उमा भारती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उमा भारती लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और भाजपा के संगठन के लिए काम करेंगी। शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता जे.पी. नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकार दी। इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि उमा भारती को...

उमा भारती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 23 Mar 2019 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

उमा भारती लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और भाजपा के संगठन के लिए काम करेंगी। शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता जे.पी. नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकार दी। इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि उमा भारती को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले बीते 22 मार्च को ही केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने यह जाहिर कर दिया था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि उनकी मई से 18 माह तक तीर्थयात्रा पर जाने की योजना है। उमा ने इन खबरों को भी खारिज कर दिया था कि वह झांसी से नहीं, बल्कि किसी सुरक्षित सीट से लड़ना चाहती हैं। उमा ने कहा था कि उन्होंने 2016 में ही तय कर लिया था कि वह इस बार आम चुनाव चुनाव नहीं लड़ेंगी।

59 वर्षीय उमा ने पीटीआई से कहा था, ''मैंने 2016 में कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी क्योंकि मुझे गंगा के तटों पर बसे तीर्थस्थानों पर जाना है। अगर मैं चुनाव लड़ती तो मैं झांसी से ही लड़ती। मैं अपना निर्वाचन क्षेत्र कभी नहीं बदल सकती। वहां के लोगों को मुझ पर गर्व है और वह मुझे अपनी बेटी जैसा मानते हैं।"

उमा ने यह भी कहा कि वह 2024 का चुनाव लड़ेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ''शानदार बहुमत" हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आगामी चुनाव न लड़ने के अपने फैसले से भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल को अवगत करा दिया था। रामलाल ने उनसे तीर्थयात्रा के लिए जाने से पहले पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने को कहा था। उमा ने कहा कि वह पांच मई तक भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

देश-दुनिया की हर खबर को पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप और रहें अपडेट। आम चुनाव से जुड़ी हर ख़बर के लिए क्लिक करें लोकसभा चुनाव 2019

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें