मन लगाकर अध्ययन करने से लक्ष्य होता है आसान: नागेश

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिहरा और जगनापुर के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। छात्र-छात्राओं को बैग, पानी की बोतलें, और अन्य सामग्री देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कंपनी का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

मन लगाकर अध्ययन करने से लक्ष्य होता है आसान: नागेश

विद्युतनगर, संवाददाता। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की यूनिट टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत प्राथमिक विद्यालय बिहरा और जगनापुर के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। छात्र-छात्राओं को बैग, पानी की बोतलें, कॉपी, पेंसिल बॉक्स, पेंसिल, रबर, शार्पनर व अन्य सामग्री पाकर बच्चे के चेहरे खिल उठे। यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना है। अल्ट्राटेक सीमेंट का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और इसी दिशा में कंपनी निरंतर सामाजिक विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है।

एचआर हेड करुणा करण तिवारी ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम प्रधान अभिषेक मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता चौधरी एवं कुहकन्ना अंजुम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। विद्यालय के 120 बच्चे इससे लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में शिक्षक घनश्याम वमा, शिक्षिका अमीषा वर्मा, विकास वर्मा, राजकुमारी, टांडा सीमेंट वर्क्स के अधिकारी सुदीप पाण्डेय व अन्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमन लगाकर अध्ययन करने से लक्ष्य होता है आसान: नागेश