अमेरिकी एयरबेस की सुरक्षा घटना में एक और गिरफ्तारी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ब्रिटेन की पुलिस ने इंग्लैंड में अमेरिकी नियंत्रण वाले हवाई अड्डे पर हुई एक घटना के संबंध में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ा दी है। 27 वर्षीय ब्रिटेन-ईरान की नागरिकता वाले एक व्यक्ति को लंदन में गिरफ्तार किया गया। इस हवाई अड्डे का उपयोग अमेरिकी बमवर्षकों द्वारा ईरान पर हमले के लिए किया जाता है।

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन की पुलिस ने इंग्लैंड में अमेरिकी नियंत्रण वाले एक हवाई अड्डे पर पिछले सप्ताह हुई घटना के सिलसिले में एक और गिरफ्तारी हुई। मामले में ब्रिटेन- ईरान की दोहरी नागरिकता वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद राजधानी में दो ठिकानों पर तलाशी ली गई। रविवार को आरएएफ फेयरफोर्ड में हुई घटना के सिलसिले में लंदन के रहने वाले 20 वर्ष की उम्र के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस एयरबेस का इस्तेमाल अमेरिकी बमवर्षक विमानों द्वारा ईरान पर हमले के लिए किया गया है।
आतंकवाद निरोधक पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय एक अन्य ब्रिटिश नागरिक से भी चेतावनी के तहत पूछताछ की गई है।

