ब्रिटेन में धार्मिक कार्यक्रम पर कथित हमले की साजिश नाकाम, 12 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ब्रिटेन की पुलिस ने इस्लामी धार्मिक कार्यक्रम को निशाना बनाने की साजिश के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कट्टर दक्षिणपंथी आतंकवाद के संदर्भ में इस मामले की जांच शुरू की है। कार्यक्रम 9 से 12 जुलाई को सफोक में आयोजित किया गया था, और सुरक्षा कारणों से इसे जल्दी खत्म कर दिया गया।

ब्रिटेन में धार्मिक कार्यक्रम पर कथित हमले की साजिश नाकाम, 12 गिरफ्तार

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन की पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस्लामी धार्मिक कार्यक्रम को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच कट्टर दक्षिणपंथी आतंकवाद से जुड़े मामले के तौर पर शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उसे धार्मिक कार्यक्रम के खिलाफ संभावित गंभीर खतरे की जानकारी मिली थी। इसके बाद रविवार और सोमवार को इंग्लैंड के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम 9 से 12 जुलाई के बीच इंग्लैंड के पूर्वी हिस्से सफोक स्थित एक कंट्री हाउस में आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 15,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को रविवार को निर्धारित समय से पहले समाप्त कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।