ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक से महिला ने की 2 लाख की ठगी, वीजा बढ़वाने का किया था दावा

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक से महिला ने की 2 लाख की ठगी, वीजा बढ़वाने का किया था दावा

भारतीय मूल के एक UK के नागरिक के साथ कथित रूप से एक महिला द्वारा मुंबई में ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित जसपाल बंसल के अनुसार, एक महिला उनका वीजा बढ़वाने के एवज में 2 लाख रूपये लेने के...

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक से महिला ने की 2 लाख की ठगी, वीजा बढ़वाने का किया था दावा
एजेंसी,मुंबईMon, 15 Jan 2018 11:33 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मूल के एक UK के नागरिक के साथ कथित रूप से एक महिला द्वारा मुंबई में ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित जसपाल बंसल के अनुसार, एक महिला उनका वीजा बढ़वाने के एवज में 2 लाख रूपये लेने के बाद गायब हो गई है।

पिता की हत्या के लिए बम खरीदने वाले भारतीय मूल के किशोर को आठ साल की सजा

पुलिस अधिकारी के अनुसार, "जसपाल बंसल जुलाई में व्यक्तिगत यात्रा पर भारत आए थे और एक महीने के लिए अपना वीजा बढ़वाना चाहते थे।" उन्होंने आगे बताया कि, "अंधेरी के एक होटल में रहने के दौरान उनकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई, जिसने दावा किया कि भारतीय दूतावास में उसकी जानकारी है और वह उनका वीजा बढ़वाने में मदद कर सकती है। जिसके लिए उसने 2 लाख रूपये की मांग की और रूपये लेने के बाद गायब हो गई। जब पीड़ित ने आरोपी महिला से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, तो महिला ने उन्हें धमकाया।" बंसल की शिकायत पर जुहू पुलिस ने आईपीसी धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अमेरिका: भारतीय मूल के कैदी की मौत की सजा पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें