दिल्ली में 23 को होगी सवर्ण आक्रोश महापंचायत : शेखावत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन में आयोजित बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते क्षत्रिय करणी सेना एवं अखंड करणी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत।

दिल्ली में 23 को होगी सवर्ण आक्रोश महापंचायत : शेखावत

बिल्सी। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट की विसंगतियों के विरोध में 23 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत’ की तैयारियों को लेकर मोहल्ला संख्या तीन में बैठक हुई। बैठक में क्षत्रिय करणी सेना एवं अखंड करणी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। मीडिया से बातचीत में डॉ. शेखावत ने बताया कि यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पांच अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू की गई है। यात्रा के माध्यम से देशभर में सवर्ण समाज को एकजुट कर यूजीसी एक्ट की विसंगतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने

कहा कि 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण यात्रा के जरिए सवर्ण समाज के लोगों तक पहुंचकर 23 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। महापंचायत के माध्यम से यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग उठाई जाएगी।बैठक में स्थानीय समाजसेवियों, पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाग लिया। सभी ने 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर महापंचायत में शामिल होने का संकल्प लिया। इस मौके पर गोपाल दास स्वामी, दीपक चौहान, शुभम शर्मा, देवांश, माधव, टिंकू गुप्ता, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली में 23 को होगी सवर्ण आक्रोश महापंचायत : शेखावत