सवर्ण समाज ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
सिमडेगा के सवर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी से जुड़ी प्रस्तावित प्रावधानों के खिलाफ डीसी कंचन सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अपनी चिंताओं से अवगत कराया। सवर्ण समाज ने संविधान में समानता के अधिकार की बात करते हुए प्रस्तावों की समीक्षा और वापसी की मांग की है।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध और सवर्ण समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज, सिमडेगा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीसी कंचन सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजते हुए अपनी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित बदलावों को लेकर सवर्ण समाज में चिंता और असंतोष है। समाज की ओर से संविधान में निहित समानता के अधिकार और सामाजिक सौहार्द्र का हवाला देते हुए संबंधित प्रावधानों की समीक्षा तथा उन्हें वापस लेने की मांग रखी गई।
देश के विभिन्न हिस्सों में भी यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित बदलावों को लेकर संगठनों की ओर से विरोध और अपनी-अपनी मांगें सामने रखी गई हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में धूपेंद्र पांडेय, पंडित कल्याण मिश्रा, श्यामलाल शर्मा, जगदीश सिंह, धनंजय सिंह, रणधीर रंजन, विश्वनाथ मिश्र, मुकेश श्रीवास्तव, गोरखनाथ सिंह, अरुण सिंह, मनोज सिंह, दीपक पुरी, सुरजीत कुमार दत्ता, तारकेश्वर गिरी, निरंजन सिंह, अशोक कुमार तिवारी, मनोज सिन्हा, अगम शरण मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे।

