एक्सपो मार्ट में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में शुक्रवार को उत्तर भारत के सबसे बड़े

एक्सपो मार्ट में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में शुक्रवार को उत्तर भारत के सबसे बड़े औद्योगिक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी एवं सम्मेलन यूएफएसईसी-2026 का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं सेफ्टी अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। मुख्य अतिथि आईपीएस कल्पना सक्सेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज तेजी से हो रहे औद्योगिक एवं शहरी विकास के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक, उद्योग और संस्थान की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्कूलों, आवासीय क्षेत्रों, सार्वजनिक भवनों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल दिया।विशिष्ट अतिथि गौतमबुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि शहरों के पुनर्विकास एवं औद्योगिक विस्तार के इस दौर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को विकास योजनाओं का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन, नियमित निरीक्षण और जन-जागरूकता के माध्यम से दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें