ल्वेशाल में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल आयोजित

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

भीमताल में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत ल्वेशाल में महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 26 महिलाओं ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड के लिए दस्तावेज भी एकत्र किए गए।

ल्वेशाल में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल आयोजित

भीमताल। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल दूसरे दिन शनिवार को ग्राम पंचायत ल्वेशाल में आयोजित की गई। आईईसी वैन ने हरियागांव, मेहरागांव, अल्चौना, चाफी और नगरीगांव में योजना का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। ल्वेशाल में आयोजित चौपाल में 26 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण, लाइसेंस, मार्केटिंग व बाजार से जोड़ने के लिए विभागीय सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज भी एकत्र किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, एनआरएलएम भीमताल की टीम और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsल्वेशाल में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल आयोजित