‘प्रत्येक चयन ट्रायल की कराएं वीडियोग्राफी’
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाअल्मोडा में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की बैठक हुई। चयन ट्रायल स्कूल स्तर पर 14-15 जुलाई, न्याय पंचायत स्तर पर 20-21 जुलाई और जिला स्तर पर 27-29 जुलाई को होंगे। सभी खिलाड़ियों को khelouk.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए।

अल्मोडा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना व मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। तय हुआ कि उदीयमान को चयन ट्रायल स्कूल स्तर पर 14-15 जुलाई, न्याय पंचायत स्तर पर 20 व 21 जुलाई, नगर पालिका, नगर निगम व ब्लॉक स्तर पर 23 से 25 व जिला स्तर पर 27 से 29 जुलाई के बीच होंगे। प्रोत्साहन कार्यक्रम चयन ट्रायल तीन अगस्त नगर पालिका व ब्लॉक स्तर पर होंगे। एडीएम युक्ता मिश्र ने प्रत्येक चयन ट्रायल की वीडियोग्राफी आदि के निर्देश दिए। सभी पात्र खिलाड़ी समय पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण khelouk.in पोर्टल पर करने को कहा। यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, एसीएमओ डॉ. रंजन तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


