यूको बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ ₹656 करोड़ पहुंचा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

यूको बैंक ने जून 2026 तिमाही में बेहतरीन वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। बैंक का कुल कारोबार ₹6.65 लाख करोड़ से अधिक हो गया है, जिसमें लोन और डिपॉजिट में दोहरे अंकों की वृद्धि हुई। शुद्ध लाभ ₹656 करोड़ रहा, जबकि सकल एनपीए 2.08% और शुद्ध एनपीए 0.63% पर आ गया।

यूको बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ ₹656 करोड़ पहुंचा

​यूको बैंक ने जून 2026 तिमाही में बेहतरीन वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। बैंक का कुल कारोबार ₹6.65 लाख करोड़ से अधिक हो गया है, जिसमें लोन और डिपॉजिट दोनों मोर्चों पर दोहरे अंकों की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। यूको बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार ​शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 8% बढ़कर ₹656 करोड़ रहा। वहीं सकल एनपीए सुधरकर 2.08% और शुद्ध एनपीए घटकर 0.63% पर आ गया है। वहीं, प्रोविजन कवरेज रेशो (पीसीआर) शानदार 97.85% रहा। बैंक का कैपिटल एडिक्वेंसी रेशो 19.03% दर्ज किया गया। शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.24% और रिटर्न ऑन एसेट्स 0.68% रहा।

​वर्तमान में बैंक देश भर में अपनी 3,421 शाखाओं और डिजिटल यूनिट्स के जरिए ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। एमडी एवं सीईओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक बेहतर ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग और सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsयूको बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ ₹656 करोड़ पहुंचा