खड़े ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार दो युवकों की मौत

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोनभद्र के खैराही बाजार में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वे चंदौली से मिर्जापुर लौट रहे थे, जब उनकी बाइक एक खड़े ट्रक से टकरा गई। दोनों को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुँचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खड़े ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार दो युवकों की मौत

सोनभद्र/केकराही, हिन्दुस्तान टीम। करमा थाना क्षेत्र खैराही बाजार में हिन्दुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर सोमवार की रात खडे़ ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों चंदौली जिले के चकरघट्टा गांव से अपने घर मिर्जापुर लौट रहे थे। मिर्जापुर जिले के गुरुदेवनगर कलवारी निवासी 22 वर्षीय सुरेन्द्र पाल पुत्र सियाराम पाल अपने साले रमेश निवासी चकरघट्टा चंदौली को छोड़ने के लिए उसके घर चकरघ्टा गया था। साथ में सुरेन्द्र पाल का दोस्त 27 वर्षीय मुन्नालाल भारती पुत्र रामअवध निवासी धुरकर कलवारी मिर्जापुर भी गया था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर चकरघट्टा चंदौली गए थे। सुरेन्द्र अपने साले रमेश को उसके घर छोड़ने के बाद रात में वहां से अपने दोस्त मुन्नालाल के साथ वापस अपने घर मिर्जापुर जाने के लिए बाइक से निकला।

सोमवार की रात लगभग साढे़ नौ बजे करमा थाना क्षेत्र के खैराही बाजार में हिन्दुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर सड़क के किनारे खडे़ ट्रक में बाइक सवार पीछे से घुस गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। उधर घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर करमा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।