अनियंत्रित डीसीएम पलटी, दो युवक गंभीर घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, औरैयारविवार को उमरैन में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित डीसीएम पलट गई, जिसमें सड़क किनारे खड़े दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा में प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एरवाकटरा, संवाददाता। उमरैन स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पुल के पास रविवार को अनियंत्रित डीसीएम पलटने से सड़क किनारे खड़े दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को क्रेन से हटवाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


