सड़क हादसे में डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 18 अगस्त को एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार में टक्कर मारी, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। महिला पूनम को आंख और पसली में चोट लगी, जबकि विभा का बायां पैर घायल हुआ। आरोपी चालक की कार में शराब की बोतलें थीं। डेढ़ माह बाद अब मामला दर्ज किया गया है।

सड़क हादसे में डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूसरी कार में सवार दो महिलाओं के घायल होने के मामले में डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। दिल्ली गोकलपुर अमर कॉलोनी में रहने वाले मधुर बैन ने बताया कि 18 अगस्त को पत्नी पूनम कुमारी अपनी सहकर्मी विभा के साथ कार में बागपत से दिल्ली आ रही थीं। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर मंडोला स्थित आवास विकास कट के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में पत्नी पूनम की आंख व पसली में काफी चोट आई और विभा के बाएं पैर की मांसपेशी फट गई थी।

आरोपी चालक की कार में बीयर, शराब और गिलास पड़े थे। अस्पताल से पत्नी को छुट्टी मिलने पर उन्होंने डेढ़ माह बाद शिकायत दी। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़क हादसे में डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज