सुरक्षा बलों ने लिया CRPF जवान और बच्चे की मौत का बदला, अनंतनाग में 2 आतंकवादी एनकाउंटर में ढेर

लाइव हिन्दुस्तान टीम, श्रीनगर।
Follow us on Google News
share

जम्मू-कश्मीर से आतंकवादियों का सफाया लगातार जारी है। अनंतनाग के वाघामा इलाके में सुरक्षा बलों के ऑपरेशान आज अभी तक दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना...

सुरक्षा बलों ने लिया CRPF जवान और बच्चे की मौत का बदला, अनंतनाग में 2 आतंकवादी एनकाउंटर में ढेर

जम्मू-कश्मीर से आतंकवादियों का सफाया लगातार जारी है। अनंतनाग के वाघामा इलाके में सुरक्षा बलों के ऑपरेशान आज अभी तक दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवान शामिल थे। आपको बता दें कि हाल के दिनों में सुरक्षा बलों ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है।

जम्मू-कश्मीर के डीजी ने बताया कि वाघमा बिजबेहारा में एक मुठभेड़ में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान और एक 5 वर्षीय बच्चे की हत्या करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

— ANI (@ANI) June 30, 2020

26 जून को CRPF की टीम पर हुआ था हमला
अनंतनाग में शुक्रवार को सीआरपीएफ की टीम पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गए, जबकि एक बच्चे की भी मौत हो गई है। सीआरपीएफ की यह टीम अनंतनाग के बिजबेहरा पर हाईवे की सुरक्षा में में तैनात थी। सीआरपीएफ की टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। इस हमले में शामिल दोनों आतंकवादियों को आज सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।

दो दिन में 5 आतंकवादी ढेर
कल सुबह भी अनंतनाग में तड़के एनकाउंटर शुरू हो गया। इस एनकाउंटर में भी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अनंतनाग के कुलचोहर इलाके में एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की टीम शामिल थी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले 26 जून को रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। मठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल भी बरामद की गई थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें