अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्द्धा में जिले की दो छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीता

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नेपाल की राजधानी काठमांडू में बीते दिनों आयोजित सगरमाथा कप नेपाल-भारत

अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्द्धा में जिले की दो छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीता

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नेपाल की राजधानी काठमांडू में बीते दिनों आयोजित सगरमाथा कप नेपाल-भारत डांस स्पोर्ट्स एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप में जिले की दो छात्रों ने स्वर्ण पदक जीता है। पदक जीतने वाली दोनों छात्राओं का चयन आगामी साउथ एशियाई और एशियन स्तर की डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय चैंपियनशिप में भारत की ओर से लगभग 80 और नेपाल की ओर से 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नृत्य, गायन, कविता, बांसुरी वादन और ट्रू वॉरियर मॉडलिंग जैसी विभिन्न श्रेणियों में दोनों देशों के कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

भारत देश का नाम रोशन करने वाली जिले की रिद्धिमा सिंह डीपीएस ग्रेटर नोएडा की 12वीं की छात्रा हैं। रिद्धिमा सिंह ने 15-17 आयु वर्ग के शास्त्रीय नृत्य शैली में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा कि छात्रा वैष्णवी ने जूनियर वर्ग के पारंपरिक नृत्य शैली में बेहतरीन प्रदर्शन के के आधार पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दोनों का चयन आगामी साउथ एशियाई और एशियन स्तर की डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स संघ के मुख्य अधिकारी मंदीप कौर और मोहन अरोड़ा ने विजेता खिलाड़ियोंको बधाई दी। आगामी जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान किया जाएगा।सीएल मौर्य

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें