सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो सैनिकों की मौत

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 सैनिक की मौत हो गई है। इंडियन आर्मी ने कहा है कि उनके बाकी सैनिक सुरक्षित हैं। बचाव दल के सर्वश्रेष्ठ...

सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो सैनिकों की मौत

उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 सैनिक की मौत हो गई है। इंडियन आर्मी ने कहा है कि उनके बाकी सैनिक सुरक्षित हैं। बचाव दल के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, एक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और सपेर सपला शनमुख राव, जो फंस गए थे, अपनी जान गंवा बैठे। टीम के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये दोनों सैनिक उस 18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे जो हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सूत्रों ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक सैनिक की बाद में मौत हो गई। 

— ANI (@ANI) May 14, 2020

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्व में कहा था, ''टीम बर्फ हटाने वाली पार्टी का हिस्सा थी और यह उत्तरी सिक्किम में अचानक से हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इसके पहले 11 अप्रैल को सिक्किम के बर्फ से लदे ऊंचाई वाले इलाके में एक डोजर चला रहे लांस नायक संजीवा रेड्डी एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। 

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Ashutosh Ray

लेखक के बारे में

Ashutosh Ray