दो बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

डिडौली क्षेत्र के एक गांव से दो बेटियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं हैं। उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बहनें एक अज्ञात युवक के साथ बैटरी रिक्शा में जाती दिखाई दीं। पुलिस तेजी से जांच कर रही है और दोनों बहनों को जल्दी ही खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

दो बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी

जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दो बेटियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बहनें एक अज्ञात युवक के साथ बैटरी रिक्शा में जाते हुए कैद हुई हैं।चर्चाओं में बना मामला क्षेत्र के ही एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी मंगलवार को रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर पर उनका बेटा और दो बेटियां थीं। इसी दौरान बेटा नहाने के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो दोनों बहनें घर पर नहीं मिलीं।

परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दोनों बहनें एक बैटरी रिक्शा में अज्ञात युवक के साथ जाती दिखाई दीं। इसके बाद उनके पिता ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ज्यादा जानकारी जुटा रही है। वहीं, दोनों बहनों के एक साथ घर से जाने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि पुलिस टीम लगातार सुरागकशी का प्रयास कर रही है। दोनों बहनों को जल्द बरामद किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदो बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी