सर्पदंश की शिकार सगी दो बहनों की मौत, परिवार में कोहराम
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश का शिकार हुई सगी बहनों की मृत्यु हो गई। बड़ी बहन खुशी ने रात में और छोटी बहन जान्हवी ने सुबह दम तोड़ दिया। दोनों बहनें अपने कमरे में सो रही थीं, जहां उन्हें जहरीले सर्प ने काटा। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सर्प दंश की शिकार सगी बहनों की आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बड़ी बहन ने शनिवार रात तो छोटी बहन ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। नारखी में गांव दौलतपुर निवासी अशोक कुमार राजा का ताल स्थित एक कारखाने में नौकरी करते हैं। उनकी छह बेटियां हैं। शुक्रवार रात आठ वर्षीय खुशी और छह वर्षीय जान्हवी कमरे के अंदर एक बिस्तर पर सो रही थीं। रात तीन बजे दोनों के पैर में जहरीले सर्प ने काट लिया। दोनों बहनों की पुकार सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने कमरे की बिजली जलाकर देखी तो बिस्तर के नीचे जहरीला सर्प बैठा दिखाई दिया।
आनन-फानन में परिजन दोनों को गंभीर हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बहनों को एसएन मेडिकल कालेज आगरा के लिए रेफर कर दिया।उपचार के दौरान रविवार रात आठ बजे खुशी की मौत हो गई। जबकि सोमवार सुबह छह बजे जान्हवी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन दोनों बहनों के शव लेकर घर पहुंचे। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


