राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे, कार क्षतिग्रस्त, बाइक सवार गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे, कार क्षतिग्रस्त, बाइक सवार गंभीर घायलराष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे, कार क्षतिग्रस्त, बाइक सवार गंभीर घायलरा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे, कार क्षतिग्रस्त, बाइक सवार गंभीर घायल

सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य कराया। पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव समामई के निकट हुआ। अलीगढ़ के विकास नगर, सासनी गेट निवासी भानुप्रताप पुत्र रंजीत सिंह कार से सासनी से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान फिरोजाबाद निवासी सुरजीत पुत्र परशुराम का ट्रक पीछे से कार में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि कार चालक सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दूसरा हादसा राधिका ढाबा के पास हुआ। गांव रुदायन निवासी रामदेव पुत्र फूलसिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दोनों साथियों को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे, कार क्षतिग्रस्त, बाइक सवार गंभीर घायल