पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में दो और गिरफ्तार
- रुपये लेकर रक्षा प्रतिष्ठान के संबंध में दी थी जानकारी अमरावती, एजेंसी।

- रुपये लेकर रक्षा प्रतिष्ठान के संबंध में दी थी जानकारी अमरावती, एजेंसी। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (पीआईओ) से जुड़े जासूसी मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान बोंगु रवि और कदारी श्रीनिवास के रूप में हुई है। मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि एंजेल पायल नाम की अज्ञात महिला ने 2023 में सोशल मीडिया के जरिए विशाखापत्तनम के नेवल डॉकयार्ड में एक इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मचारी रवि से संपर्क किया था। महिला ने दावा किया था कि वह दुबई की एक शिपिंग फर्म के लिए काम करती है।
आरोप है कि उसने रवि को पैसे के बदले नेवल डॉकयार्ड में मौजूद जहाज और पनडुब्बियों के बारे में जानकारी देने के लिए उकसाया गया था। पुलिस के अनुसार, रवि और श्रीनिवास ने प्रतिबंधित रक्षा प्रतिष्ठान में मौजूद जहाज और पनडुब्बियों की जानकारी महिला से साझा की थी। इसके बदले रवि के बैंक खाते में रुपये भेजे गए थे, इसका कुछ हिस्सा श्रीनिवास को भी मिला था। पुलिस के अनुसार, 11 अक्तूबर को श्रीनिवास सऊदी से लौटा था, इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।


