ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदेश विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो और कश्मीरी छात्र गिरफ्तार

देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो और कश्मीरी छात्र गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में दो और कश्मीरी छात्रों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस अधीक्षक (कानून...

देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो और कश्मीरी छात्र गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,शिमलाMon, 18 Feb 2019 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में दो और कश्मीरी छात्रों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) खुशहाल शर्मा ने बताया कि रविवार रात जम्मू कश्मीर निवासी पीरजादा ताबिश फैयाज और आकिब रसूल को ''राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

ये सोलन जिले के नौनी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार बागबानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के छात्र हैं। शर्मा ने बताया कि इन छात्रों को सोलन के बेर गांव निवासी नीरज भारद्वाज की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि फैयाज ने अपने फेसबुक पेज पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणियां की थीं। शिकायत में कहा गया कि फैयाज और रसूल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं और ''भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं।

मामले की आगे जांच की जा रही है। राज्य में पुलवामा आतंकी हमले के बाद ''राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कश्मीरी छात्रों की संख्या अब तीन हो गई है। तीसरा आरोपी तहसीन गुल श्रीनगर का निवासी है और वह चितकारा विश्वविद्यालय का छात्र है। उसे शनिवार को इंस्टाग्राम पर ''राष्ट्र-विरोधी टिप्पणियां करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

PAK सीमा पर भारत ने दिखाई ताकत, 2 घंटे तक गरजे IAF के 137 लड़ाकू विमान

पुलवामा हमले का बदला, एनकाउंटर में जैश कमांडर कामरान ढेर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें