आधार कार्ड बनवाने निकली दो छात्रा 6 दिनों से गायब
दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से आधार कार्ड बनवाने निकली दो छात्राएं गायब हो गई हैं। परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है, जहां अपहरण की आशंका जताई जा रही है। छात्राएं 19 वर्ष और 17 वर्ष की हैं और दीपनगर बाजार गई थीं। वारदात के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार गयी थी लड़कियां बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से आधार कार्ड बनवाने निकली दो छात्राएं छह दिनों से गायब है। परिजनों ने दीपनगर थाना में आवेदन भी दिया है। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आधार कार्ड बनाने वाले दुकानदार पर ही उनका अपहरण करने की आशंका जतायी है। आवेदन के अनुसार नौ 19 वर्षीया युवती व 17 वर्षीया एक किशोरी दीपनगर बाजार गयी थी। वहां एक सेंटर पर उनको आधार कार्ड बनवाने था। वहां से दोनों वापस नहीं लौटी। देर शाम होने पर दोनों परिवारों के लोग खोजबीन में जुट गये।
कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी गयी। परिजनों की मानें तो आधार कार्ड बनवाने के दौरान ही उनका अपहरण किया गया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बाजार के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गये। उन्हें बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)


