नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के लिए ट्रेनिंग शुरू

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा एनएसएसके के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन सलीम जावेद ने किया। इसका उद्देश्य प्रसव कक्ष में स्वास्थ्यकर्मियों की तकनीकी क्षमताओं को सुधारना और नवजात मृत्यु दर कम करना है।

नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के लिए ट्रेनिंग शुरू

मुजफ्फरपुर, प्रसं नवजात शिशुओं को जन्म के समय गुणवत्तापूर्ण व त्वरित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (एनएसएसके) के तहत हो रहे प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला कार्यक्रम प्रबंधक सलीम जावेद ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रसव कक्ष में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के ज्ञान और तकनीकी कौशल को सुदृढ़ करना है, ताकि नवजात मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। मौके पर डीएएम विनोद कुमार, डीएमएंडईओ राजेश झा, डीसीएम डॉ. प्रशांत, डीसीक्यूए डॉ. संजय तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि नसीरुल होदा सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रशिक्षण में हाइपोथर्मिया और संक्रमण से बचाव: जन्म के तुरंत बाद शिशु का तापमान नियंत्रित रखने और संक्रमण की रोकथाम के कड़े उपाय के बारे में बताया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के लिए ट्रेनिंग शुरू