केंद्रीय विद्यालय में समूह नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं ने किया मंत्रमुग्ध

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

फोटो नंबर: एक, केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी में दो दिवसीय संभाग स्तरीय एक भारत श्रेष्ठ भारत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।

केंद्रीय विद्यालय में समूह नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं ने किया मंत्रमुग्ध

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी में दो दिवसीय संभाग स्तरीय एक भारत श्रेष्ठ भारत महोत्सव का शुभारंभ 11 अगस्त को रिफाइनरी टाउनशिप के जुबिली हॉल में हुआ। इस दौरान समूह नृत्य की प्रतियोगिता में कुल सात संकुल के केन्द्रीय विद्यालय के प्रतिभागियों ने समूह नृत्य का रंगारंग प्रदर्शन किया। समूह गायन की प्रतियोगिता भी हुई। इन प्रतियोगिताओं की निर्णायक मंडली में भीम शंकर, डॉ. आलोक कुमार एवं डॉ. अंजूबाला थे। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार मिश्र (उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संभाग पटना) ने केन्द्रीय विद्यालयों को लघु भारत का दर्पण बताया। उन्होने छात्र-छात्राओं को मुसकुराते हुए,निर्भीक होकर अपनी प्रस्तुति देने की प्रेरणा दी।

छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अपना हर्ष व्यक्त किया। प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्र ने दो दिवसीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए पटना संभाग के सभी सात संकुल के प्रतिभागियों और उनके शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होने इस कड़ी में बताया कि पटना संभाग को सहभागी राज्य उत्तराखंड प्राप्त हुआ है। समस्त कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य की संस्कृति पर आधारित होगा। कार्यक्रम संचालन सौरभ मिश्र,अंजली ठाकुर एवं मो. आलम ने किया। कार्यक्रमों के संयोजन और संचालन में शिक्षक श्री मनोज कुमार, प्रवीण कुमार तथा शशिभूषण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेंद्रीय विद्यालय में समूह नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं ने किया मंत्रमुग्ध