एसएन कॉलेज में नई शिक्षा नीति पर शिक्षा समागम
करगहर, एक संवाददाता। यों को विद्यार्थियों तक सरल भाषा में पहुंचाने की जिम्मेदारी महाविद्यालय परिवार को दी गई थी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा

करगहर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष पूरे होने के अवसर पर सच्चिदानंद महाविद्यालय शाहमल खैरा देव के बहुउद्देशीय हॉल में शुक्रवार से दो दिवसीय शिक्षा समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. डॉ. अजरा प्रवीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि वर्ष 2026-30 के यूजी सत्र के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 में लिए गए निर्णयों को विद्यार्थियों तक सरल भाषा में पहुंचाने की जिम्मेदारी महाविद्यालय परिवार को दी गई थी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों को कौशल, ज्ञान और विज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
कार्यक्रम में नए पाठ्यक्रम को लेकर छात्र-शिक्षक संवाद हुआ और विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। मौके पर प्रो. राजेश्वर सिंह, सौरभ कुमार आदि थे।


