अखंड रामायण पाठ का हवन यज्ञ के साथ संपन्न
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागेश्वरदेवेंद्र पांडे, गरुड़। ग्राम पंचायत मटेना के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दो दिन का अखंड रामचरितमानस पाठ और हवन यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए, और इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

देवेंद्र पांडे, गरुड़। ग्राम पंचायत मटेना के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामचरितमानस पाठ हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मटेना में जलाधिवास, अन्नाधिवास और शयनधिवास के बाद सोमवार को शिव परिवार की मूर्तियों की मंदिर में स्थापना की गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। हवन यज्ञ और पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पुरोहित हरीश चंद्र लोहुमी व दीप चंद्र लोहुमी ने संपन्न कराई। इस दौरान मुख्य यजमान कैलाश चंद्र गुरुरानी, कैलाश चंद्र जोशी शास्त्री, उमेश जोशी शास्त्री, चेतन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


