अपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सुप्पी में, थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्त के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये बदमाश सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ के किनारे किसी घटना की योजना बना रहे थे। उनके पास से एक पिस्तौल, जिन्दा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

अपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान शुक्रवार की रात सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ के ससौला गांव से पश्चिम कचरा भवन के समीप रोड के बगल में बाइक लगाकर किसी घटना की योजना बनाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार युवक के पास एक पिस्तौल, पांच जिन्दा कारतूस,दो मोबाइल,एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। जिसमें से एक गिरफ्तार बदमाश की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह एवं दूसरे की पहचान घरवारा गांव निवासी शनि कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत सुप्पी थाना में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गयी है।

जिसमें गिरफ्तार युवक सनिल कुमार सिंह एवं शनि कुमार को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में शनिवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार