छह मुकदमों में दो आरोपियों को सजा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जीआरपी प्रयागराज की प्रभावी पैरवी से दो आरोपियों को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई गई। दीपक कुमार राजभर को छह माह से दो वर्ष तक की सजा मिली, जबकि विशाल केसरवानी को एनडीपीएस एक्ट में दो वर्ष एक माह के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया।

छह मुकदमों में दो आरोपियों को सजा

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जीआरपी प्रयागराज की प्रभावी पैरवी से दो आरोपियों को छह अलग-अलग मुकदमों में सजा हुई है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि न्यायालय ने 10 और 11 सितंबर को आरोपी दीपक कुमार राजभर उर्फ ननकू निवासी वाराणसी को चोरी और चोरी का माल रखने के पांच मामलों में दोषसिद्ध किया। उसे अलग-अलग धाराओं में छह माह से दो वर्ष तक के कारावास और अर्थदंड से दंडित किया गया। वहीं, आरोपी विशाल केसरवानी निवासी औद्योगिक क्षेत्र को एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषसिद्ध करते हुए दो वर्ष एक माह के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछह मुकदमों में दो आरोपियों को सजा