मारपीट के दोषी दो भाइयों को तीन साल की सजा

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट विकास गोस्वामी ने जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने के मामले में दोषी दो भाइयों को तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 16-16 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। यह मामला 2016 में झवरा गांव में शराब पीकर अभद्रता करने के बाद हुआ था।

मारपीट के दोषी दो भाइयों को तीन साल की सजा

विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट विकास गोस्वामी ने जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने के मामले में दोषी दो भाइयों को तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 16-16 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। एडीजीसी उमेश राजपूत ने बताया कि बेला थाना क्षेत्र के झवरा गांव निवासी शीलू कुमार दोहरे ने 30 अक्तूबर 2016 की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि रात करीब आठ बजे गांव निवासी सरनाम सिंह ने शराब के नशे में अभद्रता की। विरोध करने पर वादी और उसके परिजनों को जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटा गया।

घटना में छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने विवेचना के बाद रामसेवक यादव के बेटे सरनाम सिंह और राघवेंद्र सिंह के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत में हुई। अभियोजन ने दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की, जबकि बचाव पक्ष ने उन्हें निर्दोष बताया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने सरनाम सिंह और राघवेंद्र सिंह को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास और 16-16 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमारपीट के दोषी दो भाइयों को तीन साल की सजा