46 ग्राम स्मैक सहित दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बहराइच
नेपाल के नेपालगंज उपमहानगर पालिका के वार्ड नं 16 में मंगलवार शाम को दो युवकों को 46 ग्राम 600 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। मादकद्रव्य नियंत्रण ब्यूरो ने सूचना के आधार पर तलाशी ली, जिसमें युवकों के पास स्मैक और दो मोबाइल मिले।

रुपईडीहा। पड़ोसी नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नं 16 जैसपुर में मंगलवार की शाम दो युवकों को 46 ग्राम 600 मिलीग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त जानकारी देते हुए मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो के इंचार्ज नवीन कुमार शाही ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उप महानगर पालिका के जैसपुर मे स्मैक की खरीद फरोख्त हो रही है। इसी आधार पर वार्ड में दो युवकों को संदेहास्पद पाकर तलाशी ली गयी। दोनों के पास कुल 46 ग्राम 600 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई।युवकों की पहचान जैसपुर निवासी 21 वर्षोय मेहरबान खान व 18 वर्षीय इरशाद साईं के रूप में हुई है।
इनके पास दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। नेपालगंज स्थित जिला पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।


