कुरसेला : बाइक सवार दो लोग 45 लीटर देसी शराब के साथ धराए
हिन्दुस्तान, भागलपुर
कुरसेला पुलिस ने स्टेट हाइवे 77 पर डुमरिया के पास से बाइक पर सवार दो लोगों को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी चांदपुर टोला और टीकापट्टी के निवासी हैं। गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी में शराब बरामद हुई, और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने स्टेट हाइवे 77 पर डुमरिया के पास बाइक सवार दो लोगों को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर टोला एवं रणधीर चौधरी टीकापट्टी थाना क्षेत्र के टीकापट्टी का रहने वाला है। थाना राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डुमरिया के पास से बाइक सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के बोरे में रखा 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया, शराब बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी बाइक को जब्त कर लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


