अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
जफराबाद में आबकारी निरीक्षक ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ छापेमारी की। सीहीपुर रेलवे लाइन के पास दो लोग गिरफ्तार किए गए, जिनसे 52 शीशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्तियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। छापेमारी जफराबाद, कबुलपुर, सिरकोनी और अन्य स्थानों पर की गई।

जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी निरीक्षक ने मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह क्षेत्र के कई स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर छापेमारी की। इस दौरान सीहीपुर रेलवे लाइन के पास दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना पर जफराबाद, कबुलपुर, सिरकोनी, कजगाव व शहर के कई स्थानों पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास दो व्यक्ति अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान बक्शा थाना क्षेत्र के संजय सिंह पुत्र बजरंगी सिंह निवासी जंगीपुर सरायहरखु तथा दुर्गेश जायसवाल पुत्र फूलचंद जायसवाल निवासी ग्राम तहतल थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।
उनके पास से 52 शीशी शराब बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि दोनो के विरुद्ध लाइनबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनो का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।


