दो हथियार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक भाग निकला

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

एक पिस्टल, दो मैगजीन, 7 कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने बताया कि खरीद-बिक्री करते हुए तस्करों को किया गिरफ्तार एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

दो हथियार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक भाग निकला

बिहार एसटीएफ पटना की गुप्त सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने पानापुर लंगा भुइयां स्थान के पास हथियारों की खरीद-बिक्री करते दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, 7 कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी।

पुलिस की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एसटीएफ पटना से सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा में कुछ हथियार तस्कर इकट्ठा होकर हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी की। गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजा कुमार उर्फ लाभांशु राज, पिता मंजीत कुमार और दीना पासवान, पिता जयमंगल पासवान, दोनों निवासी ग्राम पानापुर लंगा, थाना सदर, जिला वैशाली के रूप में हुई है।

हथियारों की बरामदगी

बताया गया है कि तलाशी के दौरान राजा कुमार की कमर से एक पिस्टल बरामद हुई,जिसके बट पर सुनहरे रंग की प्लेट लगी थी और उस पर 'मेड इन यूएसए' चाइना लिखा था। पिस्टल को अनलोड करने पर मैगजीन में चार कारतूस मिले। उसके पास से एक आईफोन और एक कीपैड मोबाइल भी मिला। वहीं दीना पासवान के पास से एक मैगजीन मिली,जिसमें तीन कारतूस थे,साथ ही एक मोबाइल भी बरामद हुआ।

पूछताछ और कानूनी कार्रवाई

पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद हथियार उन्हें फरार तस्कर कुणाल कुमार उर्फ दीवानी उर्फ डीडी सिंह,पिता स्व.सीताराम सिंह,निवासी पकौली,थाना बिदुपुर ने दिया था, जिसे 40 हजार रुपये में खरीदा गया था। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 600/26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार राजा कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से बरांटी थाना में कांड संख्या 286/26 में मद्य निषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। -घनश्याम कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बिहार एसटीएफ ने कितने तस्करों को गिरफ्तार किया?−
बिहार एसटीएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो हथियार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक भाग निकला