ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशTWITTER में नौकरी पर लौटेंगे बर्खास्त कर्मचारी, हेराल्ड केस में ED के सामने पेश होंगे कर्नाटक PCC चीफ; बड़ी खबरें

TWITTER में नौकरी पर लौटेंगे बर्खास्त कर्मचारी, हेराल्ड केस में ED के सामने पेश होंगे कर्नाटक PCC चीफ; बड़ी खबरें

ट्विटर में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ को बहाल किया जा सकता है। उधर, नेशनल हेराल्ड मनी लॉड्रिंग केस में आज कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और उनके भाई की ईडी ऑफिस में पेशी है।

TWITTER में नौकरी पर लौटेंगे बर्खास्त कर्मचारी, हेराल्ड केस में ED के सामने पेश होंगे कर्नाटक PCC चीफ; बड़ी खबरें
Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 07 Nov 2022 07:59 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कॉस्ट कटिंग के नाम पर ट्विटर के कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद अब एलन मस्क कुछ लोगों को नौकरी पर बहाल कर सकते हैं। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ईडी ने कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस कर्नाटक के अध्यक्ष डी के शिवकुमार और उनके सांसद-भाई डीके सुरेश की आज ईडी के समक्ष पेशी है। सुबह की पांच बड़ी खबरें...

TWITTER में नौकरी पर लौटेंगे बर्खास्त कर्मचारी
ट्विटर का नया बॉस बनते ही एलन मस्क ने कंपनी में 'तबाही' मचा दी है। कॉस्ट कटिंग के नाम पर कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद अब मस्क कुछ लोगों को नौकरी पर बहाल कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें।

पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में आज होगी बारिश
दिवाली के बाद से ही उत्तर भारत के राज्यों में हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई है। अब पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश भी होने लगी है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें।

नेशनल हेराल्ड केस में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार की पेशी
ईडी ने कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस कर्नाटक के अध्यक्ष डी के शिवकुमार और उनके सांसद-भाई डीके सुरेश को 7 नवंबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तलब किया है। पूरी खबर पढ़ें।

लगातार तीसरे दिन दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में सुधार
हवा की दिशा बदलने से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में लगातार तीसरे दिन भी सुधार देखने को मिला है। लेकिन, फिर भी यह देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है। पहले स्थान पर हरियाणा का धारूहेड़ा रहा, जहां एक्यूआई 345 दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें।

सेमीफाइनल में भारतीय टीम में दिखेंगे बदलाव
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया कि वह आईसीसी मेंस टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सेमीफाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पर विचार करेंगे। पूरी खबर पढ़ें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें