टीबी मरीजों की दी गई पोषण किट
टीबी मरीजों की दी गई पोषण किट टीबी मरीजों की दी गई पोषण किटटीबी मरीजों की दी गई पोषण किटटीबी मरीजों की दी गई पोषण किटटीबी मरीजों की दी गई पोषण किटटीबी

डंडखोरा, संवाद सूत्र 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान के को लेकर प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर रायपुर भमरेली, डंडखोरा, द्वाशय, सौरिया विभिन्न चौक चौराहा पंचायत भवन सामुदायिक भवन में चौपाल लगाकर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान के तहत टीबी रोग से पीड़ित मरीजों की पहचान करना एवं उनका समुचित इलाज व सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन को लेकर विशेष शिविर चलाया जा रहा है।
विशेष अभियान का संचालन
विशेष अभियान के सफल संचालन के लिए विभाग द्वारा माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। प्रत्येक पंचायत के लिए नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गया है राजस्व कर्मचारी पंचायत सचिव विकास मित्र स्वच्छता पर्यवेक्षक जीविका से जुड़े कर्मी एवं जीविका दीदी को जोड़ा गया है। जिसके तहत प्रतिदिन शिविर आयोजित कर संभावित टीबी मरीजों की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंड सभी पंचायत में 70 संभावित मरीजों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान का उद्देश्य समय पर टीबी रोगियों की पहचान कर उनका उपचार शुरू करना तथा समाज को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल करना है। चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने टीबी रोगियों के बीच पोषण किट का वितरण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सतीश कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार मौजूद थे।


