तुलसी पब्लिक स्कूल रोलाडीह में मना हिन्दी दिवस
चक्रधरपुर के तुलसी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी भाषा के महत्व, इतिहास और व्याकरण पर आधारित प्रतियोगिताएँ हुईं। छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल ने छात्रों को प्रेरित किया।

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के रोलाडीह स्थित तुलसी पब्लिक स्कूल हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हिंदी भाषा के महत्व, इतिहास और व्याकरण पर आधारित विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान पूछे गए हिंदी भाषा, साहित्य और सामान्य ज्ञान से जुड़े कूटनीतिक व रोचक सवालों के सटीक जवाब देकर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल कृतिलता महतो और वाइस प्रिंसिपल लीना महतो ने बच्चों को प्रेरित किया।
इस दौरान उषा महतो, रमेश रजक, अभिषेक कुमार, बबीता महतो, मंजू महतो, संजू कुमारी, अंजना, और रीना सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


