टीएसफोर के प्रदेश समेत सभी जिला कार्यकारिणी भंग
चतरा में, तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार स्नेही ने राज्य एवं जिला कार्यकारिणीयों को भंग कर दिया है। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए नए साथी नियुक्त करने की आवश्यकता बताई। टीएसफोर सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है।

चतरा, प्रतिनिधि। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार स्नेही ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू को अवगत कराते हुए प्रदेश समेत सभी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। स्नेही ने बताया कि समाज के कुछ अच्छे और सक्रिय साथियों के सहयोग से सिर्फ डेढ़ साल में टीएसफोर का संगठन विस्तार सराहनीय रहा। इसी क्रम में 2 बड़े सफल कार्यक्रम भी हुए। 28 दिसम्बर 2025 को लातेहार और 30 अगस्त 2026 को चतरा जिला के तेली साहू मिलन समारोह में विधायक रणविजय साहू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू की उपस्थिति रही । उन्होंने यह भी कहा कि एक मात्र सामाजिक संगठन टीएसफोर है जो सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाने हेतु लगातार प्रयासरत है।
इसीलिए इस संगठन को और भी अधिक धारदार बनाने के लिए निष्ठापूर्वक सक्रिय भूमिका निभाने वाले साथियों को उचित दायित्व देना है। वर्तमान की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है ताकि नये सिरे से संगठन को सशक्त बनाने के लिए पुनर्गठन कार्य किया जा सके।


