मदरसे में कब्जे की कोशिश में मैनेजर और उसके भाई पर मुकदमा
- नदवा के ट्रस्टी इरफान का आरोप मैनेजर उसके भाई ने कब्जाने की नियत से

नदवा के ट्रस्टी इरफान अहमद रिजवी ने मैनेजर बिलाल हाशमी उसके भाई पर कब्जे की नियत से मदरसे में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके पूर्व दोनों भाई समेत छह आरोपी इरफान अहमद की हत्या की साजिश में जेल भेजे गए थे। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह के मुताबिक इरफान हजरतगंज स्थित रिवेरा कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 12 सितंबर को वह मदरसे में बिजली का काम करवा रहे थे। इस बीच मैनेजर बिलाल हाशमी और हिलाल हाशमी पहुंचे। दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उन्होंने धमकी दी और परिसर में लगे सीसी कैमरे तोड़ दिए।
दोनों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। आरोप है कि दोनों मदरसे पर कब्जा करना चाहते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बिलाल हाशमी और हिलाल हाशमी समेत कई अन्य के खिलाफ बीते दिनों हजरतगंज में इरफान ने हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शूटर भी गिरफ्तार हुआ था। शूटर के पास से असलहा और कारतूस भी बरामद हुई थी। हजरतगंज पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। तीसरे दिन जेल से जमानत मिल गई थी।


