इन्फो-- रूस से तेल खरीद रहेगी जारी, भारत पर नहीं लगेगा 100% टैरिफ

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- ट्रंप ने रूस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को रोका - अमेरिकी राष्ट्रपति

इन्फो-- रूस से तेल खरीद रहेगी जारी, भारत पर नहीं लगेगा 100% टैरिफ

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिंडसे ओ. ग्राहम कानून के तहत रूस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को रोक दिया है। इस फैसले से भारत को भी 100 फीसदी टैरिफ पर बड़ी राहत मिल गई है। लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम के तहत रूस से तेल-गैस खरीदने वाले भारत-चीन जैसे देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता था।

रूस पर प्रतिबंधों की पृष्ठभूमि

क्या है लिंडसे ग्राहम कानून?

यह कानून अमेरिका के दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर है। यह रूस पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार देता है। ट्रंप ने 18 सितंबर को इस पर हस्ताक्षर किए थे। इसके प्रावधानों को लागू करने की समयसीमा 18 अक्तूबर को खत्म होने वाली थी। कानून के तहत रूस से तेल-गैस खरीदने वाले शीर्ष पांच देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। इसमें भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं। इस कानून का उद्देश्य यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए रूस पर दबाव बनाना है।

ट्रंप के आदेश में प्रतिबंधों से छूट

क्या है ट्रंप के कार्यकारी आदेश में?

ट्रंप ने कानून के कई प्रावधान लागू होने की समयसीमा से कुछ दिन पहले ही प्रतिबंधों में छूट देने का ऐलान किया। आदेश में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने संसद को बताया है कि इस समय छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने रूस से डीजल खरीदने का समझौता किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की इसकी आलोचना कर चुके हैं।

छूट देने के पीछे के कारण

इस आदेश के पीछे क्या कारण हैं?

अमेरिका में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होने हैं। उससे पहले डीजल की बढ़ती कीमतें ट्रंप प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के अनुसार, जब अमेरिका खुद रूस से डीजल खरीद रहा हो तो दूसरे देशों को ऐसा करने के लिए दंडित करने पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लग सकते हैं। भारत से व्यापार वार्ता भी पटरी से उतरने का डर था।

भारत के लिए फैसले का असर

भारत के लिए इसका क्या मतलब है?

अगर ट्रंप प्रशासन भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर 100 फीसदी टैरिफ लगा देता तो भारतीय निर्यातकों को बड़ा नुकसान हो सकता था। टैरिफ से छूट मिलने का मतलब है कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में खरीद जारी रख सकता है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल खरीदार भारत के कुल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी जुलाई 2026 में 50.83 फीसदी रही। अगस्त में यह थोड़ी कम होकर 44 फीसदी पर आ गई थी।

भारत के कच्चे तेल के आयात के आंकड़े

भारत के कच्चे तेल के आयात में प्रमुख देशों की हिस्सेदारी (% में)

वर्ष रूस इराक सऊदी अरब यूएई अमेरिका

2025 35.1% 18.7% 13.2% 9.1% 6.6%

2024 37.7% 20.0% 13.6% 8.2% 4.2%

2023 38.4% 19.8% 15.3% 5.7% 4.5%

2022 15.4% 22.7% 17.3% 10.2% 6.7%

2021 1.2% 23.9% 16.3% 10.4% 10.0%

स्रोत: केप्लर

रूस से तेल खरीद में चीन से प्रतिस्पर्धा

चीन से भारत की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी

जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि भारत के लिए टैरिफ पर छूट राहत जरूर देती है, लेकिन कोई स्थायी निश्चितता नहीं। भारत को अपनी ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा करनी चाहिए, वाणिज्यिक शर्तों पर तेल खरीदना चाहिए और नए सिरे से पड़ने वाले अमेरिकी दबाव के लिए तैयार रहना चाहिए। अस्थायी शुल्क राहत के चलते स्थायी व्यापार रियायतें नहीं देनी चाहिए।

चीन से प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी

टैरिफ का खतरा कम होने के बाद अब भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए चीन के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय तेल रिफाइनरियों को आशंका है कि अक्तूबर और नवंबर में रूस से तेल आपूर्ति कम हो सकती है। इसकी वजह रूसी तेल के निर्यात में संभावित गिरावट और चीन की ओर से बढ़ती मांग है। ईरान युद्ध के कारण चीन ने रूस से खरीद तेज कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦लिंडसे ग्राहम कानून किसके नाम पर है?−
यह कानून अमेरिका के दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइन्फो-- रूस से तेल खरीद रहेगी जारी, भारत पर नहीं लगेगा 100% टैरिफ