अवैध विदेशी ट्रक ड्राइवरों पर सख्ती करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रीडम हॉलर्स अभियान की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अवैध विदेशी ट्रक ड्राइवरों को हटाकर पूर्व सैनिकों को ट्रक ड्राइवर की नौकरी पर भर्ती करना है। इसके तहत, ऐसे ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं जो अंग्रेजी नहीं बोलते।

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार अवैध विदेशी ट्रक ड्राइवरों पर सख्ती के लिए फ्रीडम हॉलर्स अभियान की घोषणा की। इसका मकसद पूर्व सैनिकों को ट्रक ड्राइवर के तौर पर भर्ती करना है।
अवैध ड्राइवरों पर कार्रवाई
परिवहन मंत्री शॉन डफी के साथ घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनका ये कदम अमेरिका की सड़कों से अवैध विदेशी ट्रक ड्राइवरों को हटाएगा और उनकी जगह पूर्व अमेरिकी सैनिकों को लाएगा। हम अमेरिकी सड़कों से गैर-कानूनी विदेशी ट्रक ड्राइवरों को हटाने के लिए कदम उठा रहे हैं। हम एक बहुत मजबूत अभियान चला रहे हैं और इसके लिए बहुत समर्थन मिला है।
लाइसेंस रद्द करना
हाल ही में प्रशासन ने अंग्रेजी भाषा में दक्ष न होने के कारण हजारों ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस निरस्त किए हैं। उनकी जगह अब पूर्व सैनिकों को कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस दिए जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने बताया, ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के हाईवे से गैर-कानूनी विदेशी और अंग्रेजी न बोलने वाले ट्रक ड्राइवरों को हटाकर हमारी सड़कों को सुरक्षित बनाया है। इस नई पहल से राष्ट्रपति हमारे पूर्व सैनिकों के लिए अवसर बढ़ा रहे हैं। इससे सेवा पूरी करने के बाद उनके लिए कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
पूर्व सैनिकों के लिए नई पहल
इस पहल के तहत, अमेरिकी परिवहन विभाग सक्रिय सेवा के बाद छूट की अवधि को 12 महीने से बढ़ाकर 24 महीने करके पूर्व सैनिकों के लिए तेजी से व्यावसायिक लाइसेंस पाने की पात्रता का विस्तार करेगा। जिन पूर्व सैनिकों को अपनी सैन्य सेवा के दौरान भारी कमर्शियल वाहन चलाने का अनुभव नहीं है, उन्हें भी इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य
अभियान का उद्देश्य अप्रवासी या विदेशी ट्रक ड्राइवरों की जगह पूर्व अमेरिकी सैन्य दिग्गजों को भारी वाहन चलाने के रोजगार से जोड़ना और बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत पूर्व सैनिकों को कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस प्राप्त करने के लिए विशेष प्रशिक्षण और सहायता दी जाएगी। जीआई बिल के माध्यम से सैनिकों के प्रशिक्षण का पूरा खर्च वहन किया जाएगा।
- 24000 से अधिक व्यावसायिक लाइसेंस रद्द किए गए पूरे अमेरिका में
- 28000 लाइसेंस जो गलत तरीके से जारी किए गए उन्हें भी रद्द किया गया
-


