विदेश ::: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान युद्ध खत्म होगा : ट्रंप
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ युद्ध नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद समाप्त हो जाएगा। ट्रंप का कहना है कि युद्ध के अंत के बाद तेल की कीमतों में तेज गिरावट होगी।

डबलिन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ युद्ध नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध समाप्त होने के बाद तेल की कीमतों में तेज गिरावट आएगी। डबलिन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है और संभवतः मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ऐसा होगा।


