ट्रंप की जनगणना योजना से प्रवासियों पर असर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ट्रंप प्रशासन अमेरिका में हर 10 साल में होने वाली जनगणना में बड़े बदलाव करने की योजना बना रहा है। आव्रजन स्थिति के आधार पर लाखों लोगों को जनगणना से बाहर किया जा सकता है, जिससे संसाधनों और चुनावी नक्शे पर असर पड़ेगा। बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को भी प्रभावित किया जा सकता है।

लॉस एंजिलिस, एजेंसी। ट्रंप प्रशासन अमेरिका में हर 10 साल में होने वाली जनगणना में व्यापक बदलाव की योजना बना रहा है। प्रस्तावित बदलावों के तहत आव्रजन स्थिति के आधार पर लाखों लोगों को जनगणना की गणना से बाहर किया जा सकता है। इससे संसाधनों के आवंटन और देश के चुनावी नक्शे पर असर पड़ने की आशंका है। बुधवार को घोषित संभावित बदलावों के तहत बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों, शरण मांगने वालों और स्थायी दर्जा नहीं रखने वाले लोगों को जनगणना की गणना से बाहर किया जा सकता है। पारंपरिक जनगणना प्रश्नावली में शामिल कुछ जनसांख्यिकीय सवालों को भी हटाने का प्रस्ताव है।
यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस पुराने विचार की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने 2030 की जनगणना में नागरिकता से जुड़ा सवाल शामिल करने का प्रस्ताव दिया था।


